हर-चंद मेरे हाल से वो बे-ख़बर नहीं

हर-चंद मेरे हाल से वो बे-ख़बर नहीं

लेकिन वो बे-कली जो इधर है उधर नहीं

आवाज़-ए-रफ़्तगाँ मुझे लाती है इस तरफ़

ये रास्ता अगरचे मिरी रहगुज़र नहीं

चमकी थी एक बर्क़ सी फूलों के आस-पास

फिर क्या हुआ चमन में मुझे कुछ ख़बर नहीं

कुछ और हो न हो चलो अपना ही दिल जले

इतना भी अपनी आह में लेकिन असर नहीं

आती नहीं है इन से शनासाई की महक

ये मेरे अपने शहर के दीवार-ओ-दर नहीं

'बासिर' जगा दिया है तुम्हें किस ने आधी रात

इस दश्त में तो नाम-ओ-निशान-ए-सहर नहीं

(899) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554