अब इश्क़ रहा न वो जुनूँ है

अब इश्क़ रहा न वो जुनूँ है

तूफ़ान के बाद का सुकूँ है

एहसास को ज़िद है दर्द-ए-दिल से

कम हो तो ये जानिए फ़ुज़ूँ है

रास आई है इश्क़ को ज़बूनी

जिस हाल में देखिए ज़ुबूँ है

बाक़ी न जिगर रहा न अब दिल

अश्कों में हुनूज़ रंग-ए-ख़ूँ है

इज़हार है दर्द-ए-दिल का 'बिस्मिल'

इल्हाम न शाइरी फ़ुसूँ है

(1071) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554