बैठा नहीं हूँ साया-ए-दीवार देख कर

बैठा नहीं हूँ साया-ए-दीवार देख कर

ठहरा हुआ हूँ वक़्त की रफ़्तार देख कर

हम-मशरबी की शर्म गवारा न हो सकी

ख़ुद छोड़ दी है शैख़ को मय-ख़्वार देख कर

क्या जाने बहर-ए-इश्क़ में कितने हुए हैं ग़र्क़

साहिल से सत्ह-ए-आब को हमवार देख कर

हैं आज तक निगाह में हालाँकि आज तक

देखा न फिर कभी उन्हें इक बार देख कर

'बिस्मिल' तुम आज रोते हो अंजाम-ए-इश्क़ को

हम कल समझ गए थे कुछ आसार देख कर

(1180) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554