फ़राहम जिस क़दर इशरत के सामाँ होते जाते हैं

फ़राहम जिस क़दर इशरत के सामाँ होते जाते हैं

सुकून-ए-रूह से महरूम इंसाँ होते जाते हैं

कभी तर्ज़-ए-तग़ाफ़ुल थे यही अंदाज़-ए-महबूबी

जो अब सर्फ़-ए-नवाज़िश-हा-ए-पिन्हाँ होते जाते हैं

शबाब-ओ-हुस्न-ए-रोज़-अफ़्ज़ूँ का उन के कुछ ये आलम है

कि हम शर्मिंदा-ए-शौक़-ए-फ़रावाँ होते जाते हैं

अभी जाम-ए-मय-ए-रंगीं लब-ए-लालीं तक आया है

मगर आँखों में मयख़ाने से ग़लताँ होते जाते हैं

फ़ज़ा-ए-ख़ुल्द पर जैसे घटाएँ छाई जाती हों

रुख़-ए-गुल-रंग पर गेसू परेशाँ होते जाते हैं

नफ़स की आमद-ओ-शुद का ये आलम है जुदाई में

कि नश्तर जैसे पैवस्त-ए-रग-ए-जाँ होते जाते हैं

तआ'लल्लाह फ़ैज़-ए-बाग़बाँ 'बिस्मिल' तआ'लल्लाह

ख़स-ओ-ख़ाशाक-ए-गुलशन गुल-ब-दामाँ होते जाते हैं

(1097) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554