मिरी रात मेरा चराग़ मेरी किताब दे

मिरी रात मेरा चराग़ मेरी किताब दे

मिरा सहरा बाँध ले पाँव से मुझे आब दे

मिरे नुक्ता-दाँ तिरा फ़हम अपनी मिसाल है

मैं हूँ एक सादा सवाल कोई जवाब दे

मिरी चश्म-ए-नम किसी रतजगे में उलझ गई

मिरी नींद ओढ़ ले रात भर मुझे ख़्वाब दे

मिरे गोश्वारे में कौन भरता गया लहू

ऐ मिरी तलब मुझे हर घड़ी का हिसाब दे

मिरे बहर ओ बर को समेट ले मिरे कूज़ा-गर

मुझे अन-कही मुझे आगही का अज़ाब दे

(1325) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554