फ़ज़ा में कैफ़-फ़शाँ फिर सहाब है साक़ी

फ़ज़ा में कैफ़-फ़शाँ फिर सहाब है साक़ी

फिर अपने रंग पे दौर-ए-शबाब है साक़ी

ये तल्ख़ यादें कम-अज़-कम भुला तो देती है

शराब कुछ भी हो आख़िर शराब है साक़ी

जो अपनी हस्ती की मस्ती मिटा के आता है

तिरे हुज़ूर वही बारयाब है साक़ी

ग़म-ए-फ़िराक़ ग़म-ए-ज़िंदगी ग़म-ए-दुनिया

शराब सारे ग़मों का जवाब है साक़ी

तिरी निगाहों से मयख़ाने जाम भरते हैं

तिरी निगाहों का कोई जवाब है साक़ी

ब-क़ौल-ए-'चर्ख़' यहाँ मस्तियाँ उभरती हैं

ये मय-कदा तो जहान-ए-शबाब है साक़ी

(1107) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554