सहमा है आसमान ज़मीं भी उदास है

सहमा है आसमान ज़मीं भी उदास है

हर गाँव और शहर में ख़ौफ़-ओ-हिरास है

इक लम्हा-ए-सुकूँ भी मयस्सर नहीं हमें

तेरे बग़ैर अपना हर इक पल उदास है

ये कैसी दिलकशी है यहाँ कौन आ गया

कैसी ये रौशनी सी मिरे आस-पास है

आवारगी का नाम है तहज़ीब-ए-नौ यहाँ

आँखों में शर्म है न बदन पर लिबास है

दुनिया में अपनी आप मगन हम हैं इस तरह

अपनों का कुछ ख़याल न रिश्तों का पास है

मस्मूम सी हवाएँ पता दे गईं हमें

क़ातिल हमारा कोई यहीं आस-पास है

'मोहसिन' सुना है हम ने ये कामिल फ़क़ीर से

होगा ख़ुदा से आश्ना जो ख़ुद-शनास है

(9603) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554