तहज़ीब की आयत

जब इंसान ने पढ़ना सीखा

पढ़ने लगा तहज़ीब की आयत

मिट्टी

आग

हवा

और पानी

दुश्मन सारे

बन गए यार

उस की आयत की तफ़्सीरें अब

इतनी हैं

कि अक़्ल है दंग

लेकिन इक ऐसी है बात

जिस से कि बनती है बात

इन बे-गिनती तफ़सीरों की

हर इक इंसाँ इंसाँ है

जब इंसान ने पढ़ना सीखा

पढ़ने लगा तहज़ीब की आयत

गिरने लगीं दीवारें

खुलने लगे दरवाज़े

जिन लोगों ने

दीवारें बनवाई हैं

भूल गए तहज़ीब की आयत

(861) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554