न मिरा मकाँ ही बदल गया न तिरा पता कोई और है

न मिरा मकाँ ही बदल गया न तिरा पता कोई और है

मिरी राह फिर भी है मुख़्तलिफ़ तिरा रास्ता कोई और है

वो जो महर बहर-ए-निकाह था वो दुल्हन का मुझ से मिज़ाह था

ये तो घर पहुँच के पता चला मिरी अहलिया कोई और है

जो सजाई जाती है रात को वो हमारी बज़्म-ए-ख़याल है

जो सड़क पे होता है रात दिन वो मुशाएरा कोई और है

कभी 'मीर' ओ 'दाग़' की शाइ'री भी मोआ'मला से हसीन थी

मगर अब जो शेर में होता है वो मोआ'मला कोई और है

ये जो तीतर और चकोर हैं वही पकड़ें उन को जो चोर हैं

मैं चकोर-अकोर का क्या करूँ मिरी फ़ाख़्ता कोई और है

मुझे माँ का प्यार नहीं मिला मगर इस का बाप से क्या गिला

मिरी वालिदा तो ये कहती है तिरी वालिदा कोई और है

(1388) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Na Mera Makan Hi Badal Gaya Na Tera Pata Koi Aur Hai In Hindi By Famous Poet Dilawar Figar. Na Mera Makan Hi Badal Gaya Na Tera Pata Koi Aur Hai is written by Dilawar Figar. Complete Poem Na Mera Makan Hi Badal Gaya Na Tera Pata Koi Aur Hai in Hindi by Dilawar Figar. Download free Na Mera Makan Hi Badal Gaya Na Tera Pata Koi Aur Hai Poem for Youth in PDF. Na Mera Makan Hi Badal Gaya Na Tera Pata Koi Aur Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Na Mera Makan Hi Badal Gaya Na Tera Pata Koi Aur Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.