महमिल है मतलूब न लैला माँगता है

महमिल है मतलूब न लैला माँगता है

चाक-गिरेबाँ क़ैस तो सहरा माँगता है

हिज्र सर-ए-वीराना-ए-जाँ भी मोहर-ब-लब

वस्ल गली-कूचों में चर्चा माँगता है

इस आईना-ख़ाने का हर रक़्स-कुनाँ

अपने सामने अपना तमाशा माँगता है

ना-उम्मीदी लाख क़फ़स ईजाद करे

ताइर-ए-दिल परवाज़-ए-तमन्ना माँगता है

उम्र बिताता है इमरोज़ में और मकीं

दरवाज़े पर दस्तक-ए-फ़र्दा माँगता है

धूप जवानी का याराना अपनी जगह

थक जाता है जिस्म तो साया माँगता है

बाँध सग-ए-आवारा चौखट के अंदर

एक मुसाफ़िर तुझ से रस्ता माँगता है

लोग तवालत से घबराते हैं वर्ना

एक ज़माना सीधा रस्ता माँगता है

(779) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554