ख़ाकम-ब-दहन
मैं आज़िम-ए-मय-ख़ाना थी कल रात कि देखा
इक कूचा-ए-पुर-शोर में असहाब-ए-तरीक़त
थे दस्त ओ गिरेबाँ
ख़ाकम-ब-दहन पेच अमामों के खुले थे
फ़तवों की वो बोछाड़ कि तबक़ात थे लर्ज़ां
दास्तान-ए-मुबारक में थीं रीशान-ए-मुबारक
मू-हा-ए-मुबारक थे फ़ज़ाओं में परेशाँ
कहते थे वो बाहम कि हरीफ़ान-ए-सियह-रू
कुफ़्फ़ार हैं बद-ख़ू
ज़िंदीक़ हैं मलऊन हैं बनते हैं मुसलमाँ
हातिफ़ ने कहा रो के कि ऐ रब्ब-ए-समावात!
ला-रेब सरासर हैं बजा दोनों के फ़तवात
ख़िल्क़त है बहुत उन के अज़ाबों से हिरासाँ
अब उन की हों अमवात!
(1421) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़हमीदा रियाज़