जज़्ब-ए-दिल जब ब-रू-ए-कार आया

जज़्ब-ए-दिल जब ब-रू-ए-कार आया

हर नफ़स से पयाम-ए-यार आया

मौत का इंतिज़ार था आई

जाइए अब मुझे क़रार आया

जब किसी ने लिया तुम्हारा नाम

गिर्या बे-क़स्द-ओ-इख़्तियार आया

बे-क़रारी में अब ये होश नहीं

किस के दर पर तुझे पुकार आया

फ़र्श-ए-गुल फिर बिछा रही है नसीम

आइए मौसम-ए-बहार आया

आज हम पी सके न वो आँसू

उन के आगे जो बार बार आया

ख़ैर तो है कि आप के दर से

आज 'फ़ानी' उम्मीद-वार आया

(804) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554