जी ढूँढता है घर कोई दोनों जहाँ से दूर

जी ढूँढता है घर कोई दोनों जहाँ से दूर

इस आप की ज़मीं से अलग आसमाँ से दूर

शायद मैं दर-ख़ुर निगह-ए-गर्म भी नहीं

बिजली तड़प रही है मिरे आशियाँ से दूर

आँखें चुरा के आप ने अफ़्साना कर दिया

जो हाल था ज़बाँ से क़रीब और बयाँ से दूर

ता-अर्ज़-ए-शौक़ में न रहे बंदगी की लाग

इक सज्दा चाहता हूँ तिरे आस्ताँ से दूर

है मनअ राह-ए-इश्क़ में दैर-ओ-हरम का होश

यानी कहाँ से पास है मंज़िल कहाँ से दूर

(1429) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554