सितम-ईजाद रहोगे सितम-ईजाद रहे

सितम-ईजाद रहोगे सितम-ईजाद रहे

इस में अब शाद रहे या कोई नाशाद रहे

आप ने अहद किया है मिरी ग़म-ख़्वारी का

अब इजाज़त हो तो ये अहद मुझे याद रहे

गर मिरी तौबा को मक़्बूल शिकस्त-ए-तौबा

मेरी तदबीर में तक़दीर की उफ़्ताद रहे

क़ैद-ए-हस्ती से बहुत तुम ने किए हैं आज़ाद

कोई इस क़ैद-ए-मोहब्बत की भी मीआद रहे

वो ख़ुदाई हो तो हो शान-ए-तजल्ली तो नहीं

जिस तजल्ली में निगाहों को ख़ुदा याद रहे

ज़ुल्म है तुझ से ब-तक़रीब-ए-तकल्लुफ़ मंसूब

वर्ना तक़दीर-ए-वफ़ा ये है कि बर्बाद रहे

दिल-ए-आबाद का 'फ़ानी' कोई मफ़्हूम नहीं

हाँ मगर जिस में कोई हसरत-ए-बर्बाद रहे

(841) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554