ताकीद है कि दीदा-ए-दिल वा करे कोई

ताकीद है कि दीदा-ए-दिल वा करे कोई

मतलब ये है कि दूर से देखा करे कोई

आते ही तेरे वादा-ए-फ़र्दा का ए'तिबार

घबरा के मर न जाए तो फिर क्या करे कोई

वो जल्वा बे-हिजाब सही ज़िद का क्या इलाज

जब दिल में रह के आँख से पर्दा करे कोई

कहते हैं हुस्न ही की अमानत है दर्द-ए-इश्क़

अब क्या किसी के इश्क़ का दावा करे कोई

ख़ाली है बज़्म-ए-ज़ौक़-तलब अहल-ए-होश से

इतना नहीं कि तेरी तमन्ना करे कोई

वो दर्द दे कि मौत भी जिस की दवा न हो

इस दिल को मौत दे जिसे अच्छा करे कोई

'फ़ानी' दुआ-ए-मर्ग की तकरार क्या ज़रूर

ग़ाफ़िल नहीं कि उन से तक़ाज़ा करे कोई

(781) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Takid Hai Ki Dida-e-dil Wa Kare Koi In Hindi By Famous Poet Fani Badayuni. Takid Hai Ki Dida-e-dil Wa Kare Koi is written by Fani Badayuni. Complete Poem Takid Hai Ki Dida-e-dil Wa Kare Koi in Hindi by Fani Badayuni. Download free Takid Hai Ki Dida-e-dil Wa Kare Koi Poem for Youth in PDF. Takid Hai Ki Dida-e-dil Wa Kare Koi is a Poem on Inspiration for young students. Share Takid Hai Ki Dida-e-dil Wa Kare Koi with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.