जो भी अंजाम हो आग़ाज़ किए देते हैं
जो भी अंजाम हो आग़ाज़ किए देते हैं
मौसमों को नज़र-अंदाज़ किए देते हैं
कुछ तो पहले से था रग रग में शुजाअत का सुरूर
कुछ हमें आप भी जाँ-बाज़ किए देते हैं
हद से आगे जो परिंदे नहीं उड़ने वाले
हादसे उन को भी शहबाज़ किए देते हैं
दश्त ओ सहरा ये समुंदर ये जज़ीरे ये पहाड़
मुन्कशिफ़ हम पे कई राज़ किए देते हैं
शब-ए-ज़ुल्मत न हो ग़मगीं कि जला कर ख़ुद को
नूर से तुझ को सर-अफ़राज़ किए देते हैं
शहर-ए-जाँ पर कई बरसों से मुसल्लत है जुमूद
छेड़ कर दिल को चलो साज़ किए देते हैं
हम कि ज़िंदा हैं अभी ज़ुल्फ़-ए-ग़ज़ल आ तुझ को
फिर अता निकहत-ए-शीराज़ किए देते हैं
कौन आता है अयादत के लिए देखें 'फ़राग़'
अपने जी को ज़रा ना-साज़ किए देते हैं
(970) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़राग़ रोहवी