कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरे

कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरे

कि दुश्मनों के भी मुश्किल-कुशा हमीं ठहरे

किसी ने राह का पत्थर हमीं को ठहराया

ये और बात कि फिर आईना हमीं ठहरे

जो आज़माया गया शहर के फ़क़ीरों को

तो जाँ-निसार-ए-तारीक़-ए-अना हमीं ठहरे

हमीं ख़ुदा के सिपाही हमीं मुहाजिर भी

थे हक़-शनास तो फिर रहनुमा हमीं ठहरे

दिलों पे क़ौल-ओ-अमल के वो नक़्श छोड़े हैं

कि पेशवाओं के भी पेशवा हमीं ठहरे

'फ़राग़' रन में कभी हम ने मुँह नहीं मोड़ा

मक़ाम-ए-इश्क़ से भी आश्ना हमीं ठहरे

(1276) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554