रंग-दर-रंग हिजाबात उठाने होंगे

रंग-दर-रंग हिजाबात उठाने होंगे

बे-महाबा हमें सब जल्वे दिखाने होंगे

जिन को तारीख़ की नज़रें भी कभी छू न सकें

बत्न-ए-गीती में कई ऐसे ज़माने होंगे

आज तक शाहों की तहवील में जो आ न सके

सैकड़ों ऐसे पुर-असरार ख़ज़ाने होंगे

पुश्त-हा-पुश्त से जो दस्त-निगर रहते हैं

अन-गिनत ऐसे भी मज़लूम घराने होंगे

जिन में ग़ुर्बत के असीरों को जगह मिल न सकी

वो फ़लक-बोस महल्लात गिराने होंगे

जिन में दहक़ानों की हसरत का झलकता है लहू

हम को वो गुलशन-ए-शादाब जलाने होंगे

नए अंदाज़ से छेड़ी है ग़ज़ल 'फ़ारिग़' ने

अब हर इक लब पे बग़ावत के तराने होंगे

(1074) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554