कुश्तगान-ए-ख़ंजर-ए-तस्लीम-रा

सकीना!

जब कहानी ख़त्म होगी

ख़ाक की तासीर बदलेगी

ज़मीं शोला-ब-शोला

खींच ली जाएगी उन तारीक कोनों में

जिन्हें रौशन ज़माने

सत्र-ए-मुस्तहकम के अंदर फ़ासलों में रख गए थे

सकीना!

जब बदन फ़र्श-ए-सितम पर

दो क़दम चलने लगेगा

अस्र-ए-बे-हंगाम से जीवन

नई दुनियाओं के रस्ते निकालेगा

म्यान-ए-आब-ओ-गिल

किस को ख़बर

क्या क्या निकल आए

हमारे देखते अन-देखते

क्या क्या बदल जाए

हमारे साथ गिर्द-ओ-पेश

जितनी सूरतें हैं

सब फ़ना के रक़्स में हैं

और ये रक़्स-ए-फ़ना

अपना इरादा तो नहीं है

बयाबानों की पैमाइश

मिरे चाक-ए-गरेबाँ से

ज़ियादा तो नहीं है!

(1176) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554