दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुए

दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुए

हो गए बे-आसरा हम आसरा होते हुए

खिड़कियाँ मत खोल लेकिन कोई रौज़न वा तो कर

घुट न जाए मेरा दम ताज़ा हवा होते हुए

वक़्त ने गर्दन उठाने की न दी मोहलत हमें

अपना चेहरा भूल बैठे आईना होते हुए

ख़ुद उसी के अहद में अज़्म-ए-वफ़ादारी न था

वर्ना क्यूँ मुझ से बदलता आश्ना होते हुए

गर्दिश-ए-दौराँ का हम पर भी असर होता ज़रूर

हम ने देखा है मगर उस को ख़फ़ा होते हुए

जाने किस के सोग में ये शहर है डूबा हुआ

मय-कदे सुनसान हैं काली घटा होते हुए

(903) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554