देखिए हालात के जोगी का कब टूटे शराप

देखिए हालात के जोगी का कब टूटे शराप

शायद अब इस अहद में उस से न हो मेरा मिलाप

साहिब-ए-इमरोज़ अफ़्सुर्दा-मिज़ाज ओ मुश्तइल

गर्दिश-ए-हालात को पैमाना-ए-फ़र्दा से नाप

साया-ए-अफ़्क़ार में काँटे सही छाँव तो हो

ज़ेहन की आग़ोश से बाहर निकलना अब है पाप

दिल से ज़ौक़-ए-जुर्म-ए-मेहनत कह रहा है बार बार

आतिश-ए-एहसास के शोलों से भी कुछ देर ताप

आईने के सामने आते हुए डरते हैं क्यूँ

आईना-ए-साज़ों का उनवान-ए-तमन्ना जब हैं आप

अपनी साँसों को जला दे अपने दिल को तोड़ दे

वक़्त के मसरूफ़ साधू के लबों पर है ये जाप

(882) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554