जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या है

जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या है

तमाम आलम-ए-वहशत ये चार सू क्या है

किसी की याद में आँखें छलकती रहती हैं

तो और मस्लक-ए-उश्शाक़ में वुज़ू क्या है

उदास कर गया ये कौन मसनद-ए-गुल को

ये शोर ओ शैन है कैसा ये हा-ओ-हू क्या है

तिरे हुज़ूर भी अपने ही मसअलों में रहे

समझ न पाए कि आँखों के रू-ब-रू क्या है

सुख़न-तराज़ हो जब वो तो ऐसा लगता है

दिलों पे नूर की बारिश है गुफ़्तुगू क्या है

हर एक आँख में आँसू हर एक लब पे फ़ुग़ाँ

ये एक शोर-ए-क़यामत सा कू-ब-कू क्या है

(901) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554