किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगी

किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगी

निगाह ख़ून-ए-तमन्ना से बा-वज़ू होगी

ब-रोज़-ए-हश्र खड़े होंगे मुंसिफ़ी के लिए

ख़ुदा मिला तो मुक़ाबिल से गुफ़्तुगू होगी

तमाम उम्र के ज़ख़्मों का है हिसाब किताब

हमारी फ़र्द-ए-अमल भी लहू लहू होगी

क़बा-ए-ज़ीस्त जो है ख़ारज़ार-ए-हस्ती में

वो किस के सोज़न-ए-तदबीर से रफ़ू होगी

हमीं पे ख़त्म हैं जौर-ओ-सितम ज़माने के

हमारे बाद उसे किस की आरज़ू होगी

(818) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554