अब तो अश्कों की रवानी में न रक्खी जाए

अब तो अश्कों की रवानी में न रक्खी जाए

उस की तस्वीर है पानी में न रक्खी जाए

एक ही दिल में ठहर जाएँ हमेशा के लिए

ज़िंदगी नक़्ल-ए-मकानी में न रक्खी जाए

ज़िंदा रखना हो मोहब्बत में जो किरदार मिरा

साअत-ए-वस्ल कहानी में न रक्खी जाए

यूँ तो मिलते हैं सभी लोग बिछड़ने के लिए

ना-गहानी ये जवानी में न रक्खी जाए

भूल जाना है तो ऐ दोस्त भुला दे मुझ को

याद अब याद-दहानी में न रक्खी जाए

जब कोई एक कशिश खींच रही है हम को

कीमिया फ़ल्सफ़ा-दानी में न रक्खी जाए

दिल भी थोड़ा सा सुबुक-दोश-ए-तमन्ना कर दे

कुछ तबीअत भी गिरानी में न रक्खी जाए

(954) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554