मैं जिस जगह हूँ वहाँ बूद-ओ-बाश किस की है

मैं जिस जगह हूँ वहाँ बूद-ओ-बाश किस की है

मिरे बदन के कफ़न में ये लाश किस की है

तुझे ख़याल में ला कर गुल-ओ-नुजूम के साथ

ये देखना है कि अच्छी तराश किस की है

ख़याल-ओ-ख़्वाब की गलियों में भी है वीरानी

मिरी उदास नज़र को तलाश किस की है

तुम्हारा काम नहीं तो फिर इंतिज़ाम है क्या

दिल-ओ-जिगर पे ये एक इक ख़राश किस की है

जो आप अपनी ही पसमांदगी पे नाज़ करे

मैं ख़ुद नहीं तो ये तर्ज़-ए-मआ'श किस की है

(1024) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554