जुरअत-ए-इश्क़ हवस-कार हुई जाती है

जुरअत-ए-इश्क़ हवस-कार हुई जाती है

बे-पिए तौबा गुनहगार हुई जाती है

दिल है अफ़्सुर्दा तो बे-रंग है हर रंग-ए-बहार

बू-ए-गुल भी ख़लिश-ए-ख़ार हुई जाती है

बावजूदे-कि जुनूँ पर हैं ख़िरद के पहरे

फिर भी ज़ंजीर की झंकार हुई जाती है

हर नफ़स मौज-ए-फ़ना तेरे थपेड़ों के तुफ़ैल

कश्ती-ए-उम्र-ए-रवाँ पार हुई जाती है

जो नमाज़ आज सर-ए-दार अदा की मैं ने

सज्दा-ए-शुक्र का मेआर हुई जाती है

जितनी आसानियाँ होती हैं फ़राहम दिन रात

ज़िंदगी उतनी ही दुश्वार हुई जाती है

जब से देखा है किसी के रुख़-ए-रौशन को 'फ़िगार'

आँख हर जल्वे से बेज़ार हुई जाती है

(908) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554