न पूछ ऐ मिरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थी

न पूछ ऐ मिरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थी

दिल-ए-हज़ीं में भी आबाद एक दुनिया थी

हर इक नज़र थी हमारे ही चाक-दामाँ पर

हर एक साअत-ए-ग़म जैसे इक तमाशा थी

हमें भी अब दर ओ दीवार घर के याद आए

जो घर में थे तो हमें आरज़ू-ए-सहरा थी

कोई बचाता हमें फिर भी डूब ही जाते

हमारे वास्ते ज़ंजीर मौज-ए-दरिया थी

बग़ैर सम्त के चलना भी काम आ ही गया

फ़सील-ए-शहर के बाहर भी एक दुनिया थी

तिलिस्म-ए-होश-रुबा थे वो मंज़र-ए-हस्ती

फ़ज़ा-ए-दीदा-ओ-दिल जैसे ख़्वाब आसा थी

कोई रफ़ीक़-ए-सफ़र था न राहबर कोई

जुनूँ की राह में 'गुलनार' जादा-पैमा थी

(884) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554