न साथ देगा कोई राह आश्ना मेरा

न साथ देगा कोई राह आश्ना मेरा

जुदा है सारे ज़माने से रास्ता मेरा

गुज़र के आई हूँ मैं ग़म के रेगज़ारों से

नज़र उदास है दिल है दुखा हुआ मेरा

न जाने किस लिए क़ातिल के अश्क भर आए

फ़राज़-ए-दार पे जब सामना हुआ मेरा

दयार-ए-जाँ में फ़रोज़ाँ रहेगी शम-ए-हयात

समझ लिया तिरी आँखों ने मुद्दआ मेरा

किया है पेश तुझे आँसुओं का नज़राना

हुजूम-ए-शाम-ए-अलम और दिल जला मेरा

वो सानेहा मिरे दिल पर गुज़र गया 'गुलनार'

हर एक हर्फ़-ए-दुआ बे-सदा हुआ मेरा

(934) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554