रात काटी है जाग कर बाबा

रात काटी है जाग कर बाबा

दिन गुज़ारा है दार पर बाबा

हाथ आया न रौशनी का सराब

दूर था चाँद का नगर बाबा

अपने मरकज़ से दूर हो कर हम

हो गए और दर-ब-दर बाबा

चोट खा कर सँभल न पाए हम

फूल फेंका था ताक कर बाबा

हम फ़क़ीरों में मिल के बैठ कभी

तख़्त-ए-ताऊस से उतर बाबा

रास्तों के अज़ाब से डर कर

यूँ न हर हर क़दम पे मर बाबा

थी धनक दूर आसमानों में

और हम थे शिकस्ता-पर बाबा

(742) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554