तमाम आलम से मोड़ कर मुँह मैं अपने अंदर समा गया हूँ

तमाम आलम से मोड़ कर मुँह मैं अपने अंदर समा गया हूँ

मुझे न आवाज़ दे ज़माने मैं अपनी आवाज़ सुन रहा हूँ

तज़ाद-ए-हस्ती का फ़ल्सफ़ा हूँ उरूज ओ पस्ती का आइना हूँ

उठा हुआ इक ग़ुरूर-ए-सर हूँ मिटा हुआ एक नक़्श-ए-पा हूँ

हो क्या तअय्युन मिरी हदों का शुमार क्या मेरी वुसअतों का

हज़ारों आलम बसे हैं मुझ में मैं बेहद-ओ-बे-कराँ ख़ला हूँ

अज़ाब-ए-एहसास-ओ-आगही के वो दिल-शिकन ख़्वाब-पाश लम्हे

हज़ार आईने टूटते हैं मैं जब भी आईना देखता हूँ

मैं ना-शुनीदा सदा-ए-सहरा बनूँगा आवाज़-ए-वक़्त 'कैफ़ी'

ज़बान-ए-आलम पे आऊँगा कल मैं आज इक हर्फ़-ए-नारसा हूँ

(764) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554