काबा-ए-दिल को अगर ढाइएगा

काबा-ए-दिल को अगर ढाइएगा

याद रखिए कि सज़ा पाइएगा

याद में मेरी जो घबराइगा

मेरी तुर्बत पे चले आइएगा

थोड़ी तकलीफ़ सही आने में

दो घड़ी बैठ के उठ जाइएगा

याद दिलवा के वो अगली बातें

भरी महफ़िल में न रुलवाइएगा

हाल-ए-दिल कहिए तो फ़रमाते हैं

बकते बकते मिरा सर खाइएगा

यक ज़रा आप को हम देख तो लें

बैठिए बैठिए फिर जाइएगा

ये 'हक़ीर' आप से डरने का नहीं

आँखें बस ग़ैर को दिखलाइएगा

(751) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554