किस की उस तक रसाई होती है

किस की उस तक रसाई होती है

हाँ मगर जिस की आई होती है

यार हम से सियाह-बख़्तों की

ज़ुल्फ़ तक कब रसाई होती है

ख़ूब मिल कर गले से रो लेना

इस से दिल की सफ़ाई होती है

डूबती है हमारी कश्ती-ए-दिल

आप से आश्नाई होती है

शोर है अल-फ़िराक़ का हर दम

हम से उन से जुदाई होती है

लश्कर-ए-ग़म की किश्वर-ए-दिल पर

रात दिन अब चढ़ाई होती है

उन की महफ़िल में जाते डरता हूँ

वाँ लगाई-बुझाई होती है

उस के दर पर 'हक़ीर' तुम भी चलो

वहीं मुश्किल-कुशाई होती है

(970) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554