ख़याल-ओ-ख़्वाब में कब तक ये गुफ़्तुगू होगी
ख़याल-ओ-ख़्वाब में कब तक ये गुफ़्तुगू होगी
उठाओ जाम कि अब बात रू-ब-रू होगी
अभी हूँ पास तो वो अजनबी से बैठे हैं
मैं उठ गया तो बहुत मेरी जुस्तुजू होगी
मुझे बताओ तो कुछ काम आ सकूँ शायद
तुम्हारे दिल में भी इक फ़स्ल-ए-आरज़ू होगी
तुझी को ढूँढता फिरता था दर-ब-दर फिर भी
मुझे यक़ीन था रुस्वाई कू-ब-कू होगी
बदल गया भी अगर वो तो देखने में 'नईम'
वही लिबास वही शक्ल हू-ब-हू होगी
(901) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
हसन नईम