ख़्वाब की राह में आए न दर-ओ-बाम कभी

ख़्वाब की राह में आए न दर-ओ-बाम कभी

इस मुसाफ़िर ने उठाया नहीं आराम कभी

रश्क-ए-महताब है इक दाग़-ए-तमन्ना कब से

दिल का नज़्ज़ारा करो आ के सर-ए-शाम कभी

शब-ब-ख़ैर उस ने कहा था कि सितारे लरज़े

हम न भूलेंगे जुदाई का वो हंगाम कभी

सरकशी अपनी हुई कम न उम्मीदें टूटीं

मुझ से कुछ ख़ुश न गया मौसम-ए-आलाम कभी

हम से आवारों की सोहबत में है वो लुत्फ़ कि बस

दो घड़ी मिल तो सही गर्दिश-ए-अय्याम कभी

ऐ सबा मैं भी था आशुफ़्ता-सरों में यकता

पूछना दिल्ली की गलियों से मिरा नाम कभी

नुदरत-ए-फ़िक्र ने गर साथ जो छोड़ा तो 'नईम'

अपने सर लेंगे ततब्बो का न इल्ज़ाम कभी

(882) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554