क़ल्ब-ओ-जाँ में हुस्न की गहराइयाँ रह जाएँगी

क़ल्ब-ओ-जाँ में हुस्न की गहराइयाँ रह जाएँगी

तू वो सूरज है तिरी परछाइयाँ रह जाएँगी

अहल-ए-दिल को याद सदियों आएगा मेरा जुनूँ

शोहरतें होंगी फ़ना रुस्वाइयाँ रह जाएँगी

गुफ़्तुगू तुझ से करेंगी मेरी ग़ज़लें सुब्ह-ओ-शाम

तेरी ख़ल्वत में मिरी तन्हाइयाँ रह जाएँगी

मैं निकल जाऊँगा अपनी जुस्तुजू में एक दिन

बज़्म-ए-याराँ में ख़याल-आराइयाँ रह जाएँगी

दूर तक कोई न होगा नग़्मा-संजों में 'नईम'

बस चमन में याद की पुरवाइयाँ रह जाएँगी

(1128) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554