हवाएँ अन-पढ़ हैं

अब के बार फिर

मौज-ए-बहार ने

फ़र्श-ए-सब्ज़ पर

साअत-ए-महर में

हार-सिंघार से

हम दोनों के नाम लिखे हैं

और दुआ माँगी है कि ''ऐ रातों को जुगनू देने वाले!

सूखी हुई मिट्टी को ख़ुशबू देने वाले!

शुक्र-गुज़ार आँखों को आँसू देने वाले!

इन दोनों का साथ न छूटे''

और सुना ये है कि हवाएँ

अब के बार भी तेज़ बहुत हैं

शहर-ए-विसाल से आने वाले मौसम हिज्र-अंगेज़ बहुत हैं

(1311) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554