इल्तिजा
मिरे शिकारियो अमान चाहता हूँ मैं
बस अब सलामती-ए-जाँ की हद तलक उड़ान चाहता हूँ मैं
मिरे शिकारियो अमान चाहता हूँ मैं
मैं एक बार पहले भी हरे-भरे दिनों की आरज़ू में ज़ेर-ए-दाम आ चुका हूँ
मुझ को बख़्श दो
मैं इस से पहले भी तो साया-ए-शजर की जुस्तुजू में इतने ज़ख़्म खा चुका हूँ
मुझ को बख़्श दो
मिरे शिकारियो अमान चाहता हूँ मैं
बस अब सलामती-ए-जाँ की हद तलक उड़ान चाहता हूँ मैं
बस एक घर ज़मीन ओ आसमाँ के दरमियान चाहता हूँ मैं
मिरे शिकारियो अमान चाहता हूँ मैं
(937) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इफ़्तिख़ार आरिफ़