हमें तो इंतिज़ारी और ही थी

हमें तो इंतिज़ारी और ही थी

मगर बाद-ए-बहारी और ही थी

सँभलता क्या सँभाले से तुम्हारे

कि दिल को बे-क़रारी और ही थी

थी मेरे ख़्वाब से बाहर भी दुनिया

मगर सारी की सारी और ही थी

सभी कुछ था हमारे दिल के बस में

मगर बे-इख़्तियारी और ही थी

हमारा दिल कोई शीशा नहीं था

पर अब के संग-बारी और ही थी

जिए गरचे इसी दुनिया में हम भी

मगर दुनिया हमारी और ही थी

(805) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554