ये मौसम सुरमई है और मैं हूँ
ये मौसम सुरमई है और मैं हूँ
मगर बस ख़ामुशी है और मैं हूँ
न जाने कब वो बदले रुख़ इधर को
मुसलसल बे-रुख़ी है और मैं हूँ
तग़ाफ़ुल पर तग़ाफ़ुल हो रहे हैं
किसी की दिल-लगी है और मैं हूँ
तसव्वुर ही सहारा बन गया है
अजब तन्हाई सी है और मैं हूँ
ये कैसी वक़्त ने बदली है करवट
फ़रेब-ए-ज़िंदगी है और मैं हूँ
लबों पे नाम चेहरा है नज़र में
बड़ी नाज़ुक घड़ी है और मैं हूँ
उदासी 'इंदिरा' इतनी बढ़ी है
हमेशा शाइरी है और मैं हूँ
(985) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इन्दिरा वर्मा