काम आ गई है गर्दिश-ए-दौराँ कभी कभी

काम आ गई है गर्दिश-ए-दौराँ कभी कभी

देखी है ज़ुल्फ़-ए-यार परेशाँ कभी कभी

ख़ून-ए-जिगर से आतिश-ए-सोज़ाँ को शह मिली

ख़ुद दर्द बन के रह गया दरमाँ कभी कभी

तूफ़ाँ की ठोकरों से किनारा कभी मिला

साहिल से आ के ले गया तूफ़ाँ कभी कभी

वहशत ने मुझ को बज़्म-ए-तरब से उठा दिया

निकला उस अंजुमन से परेशाँ कभी कभी

अक्सर ख़ुशी ही बन गई है दुश्मन-ए-सुकूँ

ग़म बन गया सुकूत का सामाँ कभी कभी

दस्त-ए-ख़िरद ने मस्लहतन चाक भी किया

सी भी लिया जुनूँ ने गरेबाँ कभी कभी

दीवानों में शुमार हुआ उस ग़रीब का

'इक़बाल' हो गया जो ग़ज़ल-ख़्वाँ कभी कभी

(792) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554