मेरी फ़रियाद पे रोया है चमन मेरे बा'द
मेरी फ़रियाद पे रोया है चमन मेरे बा'द
खिल गए और भी ग़ुंचों के दहन मेरे बा'द
सरफ़रोशी का न ज़िंदा रहा फ़न मेरे बा'द
ख़ुद से उलझा ही किए दार-ओ-रसन मेरे बा'द
बरहमी तेरी रही मेरी वफ़ा तक बाक़ी
किस ने देखी तिरे माथे पे शिकन मेरे बा'द
दिल को उस ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ में गिरफ़्तार ही रख
फिर बने या न बने ज़ुल्फ़-ए-रसन मेरे बा'द
आज बेदाद को तुम हद से गुज़र जाने दो
भूल जाओगे क़यामत का चलन मेरे बा'द
क़ाबिल-ए-क़द्र था 'इक़बाल' उन्हें है तस्लीम
याद आया है मेरा तर्ज़-ए-सुख़न मेरे बा'द
(819) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554