प्यास के बेदार होने का कोई रस्ता न था
प्यास के बेदार होने का कोई रस्ता न था
इस तरफ़ बादल नहीं थे उस तरफ़ दरिया न था
रात की तारीकियाँ पहचान लेती थीं उसे
रूह की आवाज़ था वो जिस्म का साया न था
तेरी यादें तो चराग़ों की क़तारें बन गईं
पहले भी घर में उजाला था मगर ऐसा न था
चंद क़तरों के लिए दरिया को क्यूँ तकलीफ़ दी
मेरी जानिब देख लेते मैं कोई सहरा न था
रात आई तो चराग़ों की बड़ी ताज़ीम थी
और जब गुज़री तो कोई पूछने वाला न था
(1367) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इक़बाल अशहर