रात भर कोई न दरवाज़ा खुला
रात भर कोई न दरवाज़ा खुला
दस्तकें देती रही पागल हवा
वक़्त भी पहचान से मुनकिर रहा
धुँद में लिपटा रहा ये आईना
कोई भी ख़्वाहिश न पूरी हो सकी
रास्ते में लुट गया ये क़ाफ़िला
वो परिंदा हूँ जिसे होते ही शाम
भूल जाए अपने घर का रास्ता
हम-सफ़र सब अजनबी होते गए
जैसे जैसे रास्ता कटता गया
हम किनारे आ लगे थक कर 'नवेद'
और दरिया उम्र भर चलता रहा
(840) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554