हैं जाने-बूझे यार हम, हम साथ अन-जानी न कर
हैं जाने-बूझे यार हम, हम साथ अन-जानी न कर
दर से हमें दुरकार ना जानी ये नादानी न कर
इक दिल था जो तुझ को दिया है और दिल जो और ले
हम चाहें तुझ छुट और को ये बात दीवानी न कर
अर्श-ए-इलाहुलआलमीं जा-ए-अदब है खोल झड़
है ख़ाना-ए-दिल ग़र्क़ पर देख अश्क तुग़्यानी न कर
हैं झोंपड़ियाँ हम-साए में मत आग इन को लग उठे
निचली तू रह सीने में टुक, टुक आह जौलानी न कर
हम इश्क़ तेरे हाथ से क्या क्या न देखीं हालतें
देख आब-दीदा ख़ूँ न हो ख़ून-ए-जिगर पानी न कर
आँसू के है दरिया पे आ दिल का सफ़ीना तर रहा
अब 'अज़फ़री' मत आह भर कश्ती ये तूफ़ानी न कर
(650) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554