सामने ख़ंजर रख कर देखें

सामने ख़ंजर रख कर देखें

दिल है फूल कि पत्थर देखें

एक जज़ीरा हो और हम तुम

चारों-ओर समुंदर देखें

अब क्या नाम की ज़ेबाइश ही

हर घर की तख़्ती पर देखें

दम-ख़म है आँधी में कितना

आओ दीप जला कर देखें

आग है दोनों की आँखों में

जलता है किस का घर देखें

सामने मंज़र ही आते हैं

आप 'असर' पस-ए-मंज़र देखें

(548) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554