टूट कर रह गया आईने से रिश्ता अपना

टूट कर रह गया आईने से रिश्ता अपना

एक मुद्दत हुई देखना नहीं चेहरा अपना

कोई तूफ़ान है न अब कोई तलातुम दिल में

साहिल-ए-दर्द पे ठहरा है सफ़ीना अपना

लफ़्ज़-ओ-मा'नी के नए फूल उभर आएँगे

नक़्श हो जाए जो क़िर्तास पे लहजा अपना

याद ख़ुशबू है छुपाने से कहाँ छुपती है

मौज-ए-गुल ख़ुद ही बना लेती है रस्ता अपना

जिस के जाने से मुनव्वर हुए पलकों पे चराग़

आज तक उस ने दिखाया नहीं चेहरा अपना

रात के साथ 'असर' लौट के घर जाता है

रास्ता देख रहा होगा दरीचा अपना

(531) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

TuT Kar Rah Gaya Aaine Se Rishta Apna In Hindi By Famous Poet Mohammad Ali Asar. TuT Kar Rah Gaya Aaine Se Rishta Apna is written by Mohammad Ali Asar. Complete Poem TuT Kar Rah Gaya Aaine Se Rishta Apna in Hindi by Mohammad Ali Asar. Download free TuT Kar Rah Gaya Aaine Se Rishta Apna Poem for Youth in PDF. TuT Kar Rah Gaya Aaine Se Rishta Apna is a Poem on Inspiration for young students. Share TuT Kar Rah Gaya Aaine Se Rishta Apna with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.