बे-सबब लोग बदलते नहीं मस्कन अपना

बे-सबब लोग बदलते नहीं मस्कन अपना

तुम ने जलते हुए देखा है नशेमन अपना

किस कड़े वक़्त में मौसम ने गवाही माँगी

जब गरेबान ही अपना है न दामन अपना

अपने लुट जाने का इल्ज़ाम किसी को क्या दूँ

मैं ही था राह-नुमा मैं ही था रहज़न अपना

कोई मिलता है जो इस दौर-ए-पुर-आशोब में दोस्त

मशवरे दे के बना लेते हैं दुश्मन अपना

जब भी सच बोलते बच्चों पे नज़र पड़ती है

याद आ जाता है बे-साख़्ता बचपन अपना

यूँ किया करते हैं लड़कों को नसीहत अक्सर

जैसे हम ने न गुज़ारा हो लड़कपन अपना

रंग-ए-महफ़िल के लिए हम नहीं बदले 'मोहसिन'

वही अंदाज़-ए-तख़य्युल है वही फ़न अपना

(1833) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554