ख़बर क्या थी न मिलने के नए अस्बाब कर देगा

ख़बर क्या थी न मिलने के नए अस्बाब कर देगा

वो कर के ख़्वाब का वादा मुझे बे-ख़्वाब कर देगा

किसी दिन देखना वो आ के मेरी किश्त-ए-वीराँ पर

उचटती सी नज़र डालेगा और शादाब कर देगा

वो अपना हक़ समझ कर भूल जाएगा हर इक एहसाँ

फिर इस रस्म-ए-अना को दाख़िल-ए-आदाब कर देगा

न करना ज़ोम उस का तर्ज़-ए-इस्तिदलाल ऐसा है

कि नक़्श-ए-संग को तहरीर-ए-मौज-ए-आब कर देगा

असीर अपने ख़यालों का बना कर एक दिन 'मोहसिन'

ख़बर क्या थी मुझे मेरे लिए कमयाब कर देगा

(625) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554