मैं कोई दश्त मैं दीवार नहीं कर सकता

मैं कोई दश्त मैं दीवार नहीं कर सकता

शहर अब मुझ पे कभी वार नहीं कर सकता

मैं नहीं चाहता हर दम तिरी यादों का हुजूम

अपनी तन्हाई में दरबार नहीं कर सकता

तेरा ग़म हो कि ग़म-ए-दहर उठाने में है क्या

काम क्या है जो ये बीमार नहीं कर सकता

इक इमारत मिरे अंदर हुई मिस्मार तो अब

क्या मुझे वक़्त सर-ए-दार नहीं कर सकता

अपनी क़ीमत मुझे मालूम है दरबार-ए-सुख़न

तेरी क़ीमत पे ये बाज़ार नहीं कर सकता

(782) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554