नफ़स नफ़स को हवा की रिकाब में रखना

नफ़स नफ़स को हवा की रिकाब में रखना

वजूद अपना कफ़-ए-आफ़्ताब में रखना

ग़रीब-ए-शहर तुझे तिश्नगी न ले डूबे

सँभल के अपना क़दम दश्त-ए-आब में रखना

ये वो गुलाब हैं जो धूप सह नहीं सकते

उन्हें हमेशा शब-ए-माहताब में रखना

कि जिन का चश्म-ए-नज़ारा तवाफ़ करने लगे

कुछ ऐसे नक़्श भी दीवार-ए-ख़्वाब में रखना

वो ख़्वाह फूल हो महताब हो कि साग़र हो

कोई भी शय हो न उस के जवाब में रखना

हसीन लफ़्ज़ों की सूरत हैं ख़द्द-ओ-ख़ाल उस के

'मुबारक' उन को भी अपनी किताब में रखना

(597) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554